search

IAS प्रदीप सिंह होंगे मानेसर निगम आयुक्त, आयुष सिन्हा का फरीदाबाद हुआ तबादला

LHC0088 2025-12-1 21:08:22 views 694
  

2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह। जागरण



जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह मानेसर नगर निगम के आयुक्त होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा रविवार देर रात आयुक्त आयुष सिन्हा का तबादला कर दिया गया है।

आयुक्त आयुष सिन्हा को फरीदाबाद के जिला उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नूंह के अतिरिक्त जिला उपायुक्त और जिला परिषद के सीईओ प्रदीप सिंह को मानेसर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है।

बताया गया कि प्रदीप सिंह हरियाणा कैडर के 2020 बैच के अधिकारी हैं। वह मूलरूप से भी हरियाणा के ही रहने वाले हैं। उनके ज्वाइन करने के बाद लंबित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो सकेंगी। मंगलवार या बुधवार को वह पदभार संभाल लेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 865 आरोपितों को किया गिरफ्तार

बता दें कि प्रदीप सिंह गुरुग्राम जिले के लिए नए नहीं हैं। वह सोहना एवं पटौदी में एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166516