deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Ashes विजेता को मिलती है दुनिया की सबसे छोटी ट्रॉफी! इतिहास में ही छिपी है इसके यूनिक डिजाइन की कहानी

cy520520 2025-12-1 20:39:12 views 222

  

4.1 इंच होती है ट्रॉफी की लंबाई। इमेज- एक्‍स  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्‍व क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड की क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों एशेज सीरीज खेली जा रही है। 21 नवंबर से शुरू हुई इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। एशेज सीरीज की तरह ही इसकी ट्रॉफी की डिजाइन का इतिहास भी बेहद खास रहा है। यह विश्‍व क्रिकेट में दी जाने वाली सबसे छोटी ट्रॉफी है और यही इसकी खास बात भी है। इसकी लंबाई 10.5 सेमी (4.1 इंच) है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्‍या है इसका इतिहास

1882 में इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 1 मैच की टेस्‍ट सीरीज में हरा दिया। अगले दिन इंग्‍लैंड के एक अखबार में शोक संदेश छापा गया। इसमें लिखा था कि इंग्‍लैंड क्रिकेट की लाश का दाह संस्‍कार किया जाएगा और राख ऑस्‍ट्रेलिया अपने साथ ले जाएगी। अगले ही साल 1883 में इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा किया। उस दौरे पर इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्‍जा जमाया।

जब इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हरा दिया तो एक गिल्‍ली को जलाया गया और उसकी राख को एक राख रखने वाले टेराकोटा (मिट्टी) के बर्तन में रखा गया। इसके बाद उस बर्तन को इंग्‍लैंड के तत्‍कालीन कप्‍तान इवो ब्लिग (Ivo Bligh) को सौंप दिया गया। जली हुई क्रिकेट गिल्ली की राख प्रतीकात्मक रूप से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की राख थी। यहीं से इस छोटी सी वस्तु को “एशेज ट्रॉफी“ के रूप में जाना जाने लगा था।

इवो ब्लीग इस बर्तन जैसी चीज को अपने साथ इंग्‍लैंड ले गए थे। एशेज की ट्रॉफी भी कुछ ऐसी ही होती है। बता दें कि ब्लीग के निधन के बाद उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने साल 1927 में इसे मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) को सौंप दिया था। मूल कलश बहुत नाजुक है, इसलिए MCC ने 1990 के दशक में कलश का रेप्लिका बनवाया।

इसी रेप्लिका को अब “एशेज ट्रॉफी“ के रूप में जाना जाता है। साल 1998-99 सीरीज से एशेज सीरीज जीतने वाली टीम के कप्तान को यही दिया जाता है। अगर सीरीज ड्रॉ होने पर पिछले सीजन के विजेता को ही ट्रॉफी दी जाती है।

1983 से अब तक 73 बार एशेज खेली गई है। इस दौरान इंग्‍लैंड 32 बार विजेता रही है। वहीं 34 बार ऑस्‍ट्रेलिया ने यह ट्रॉफी अपने कब्‍जे में ली है। 7 बार एशेज सीरीज डॉ भी रही है। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज में अब तक 346 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान ऑस्‍ट्रेलिया ने 143 और इंग्‍लैंड ने 110 मैच जीते हैं।
एशेज सीरीज की विजेता टीम

  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1882/83, इंग्लैंड 2-1 (3)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1884, इंग्लैंड 1-0 (3)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1884/85, इंग्लैंड 3-2 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1886, इंग्लैंड 3-0 (3)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1886/87, इंग्लैंड 2-0 (2)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1887/88, इंग्लैंड 1-0 (1)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1888, इंग्लैंड 2-1 (3)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1890, इंग्लैंड 2-0 (2)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1891/92, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (3)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1893, इंग्लैंड 1-0 (3)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1894/95, इंग्लैंड 3-2 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1896, इंग्लैंड 2-1 (3)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1897/98, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1899, ऑस्ट्रेलिया 1-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1901/02, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1902, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1903/04, इंग्लैंड 3-2 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1905, इंग्लैंड 2-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1907/08, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1909, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1911/12, इंग्लैंड 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1912, इंग्लैंड 1-0 (3)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1920/21, ऑस्ट्रेलिया 5-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1921, ऑस्ट्रेलिया 3-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1924/25, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1926, इंग्लैंड 1-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1928/29, इंग्लैंड 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1930, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1932/33, इंग्लैंड 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1934, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1936/37, ऑस्ट्रेलिया 3-2 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1938, 1-1 से ड्रॉ (4)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1946/47, ऑस्ट्रेलिया 3-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1948, ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1950/51, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1953, इंग्लैंड 1-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1954/55, इंग्लैंड 3-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1956, इंग्लैंड 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1958/59, ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1961, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1962/63, 1-1 से ड्रॉ (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1964, ऑस्ट्रेलिया 1-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1965/66, 1-1 से ड्रॉ (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1968, 1-1 से ड्रॉ (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1970/71, इंग्लैंड 2-0 (7)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1972, 2-2 से ड्रॉ (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1974/75, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (6)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1975, ऑस्ट्रेलिया 1-0 (4)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1977, इंग्लैंड 3-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1978/79, इंग्लैंड 5-1 (6)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1981, इंग्लैंड 3-1 (6)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1982/83, ऑस्ट्रेलिया 2-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1985, इंग्लैंड 3-1 (6)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1986/87, इंग्लैंड 2-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1989, ऑस्ट्रेलिया 4-0 (6)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1990/91, ऑस्ट्रेलिया 3-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1993, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (6)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1994/95, ऑस्ट्रेलिया 3-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 1997, ऑस्ट्रेलिया 3-2 (6)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 1998/99, ऑस्ट्रेलिया 3-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2001, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2002/03, ऑस्ट्रेलिया 4-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2005, इंग्लैंड 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2006/07, ऑस्ट्रेलिया 5-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2009, इंग्लैंड 2-1 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2010/11, इंग्लैंड 3-1 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2013, इंग्लैंड 3-0 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2013/14, ऑस्ट्रेलिया 5-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2015, इंग्लैंड 3-2 (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2017/18, ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2019, 2-2 से ड्रॉ (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2021/22, ऑस्ट्रेलिया 4-0 (5)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: 2023, 2-2 से ड्रॉ (5)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2025/26


यह भी पढ़ें- \“राख\“ से निकली दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट राइवलरी की ज्वाला, एक \“शोक संदेश\“ ने दिया \“द एशेज\“ को जन्म; दिलचस्प है कहानी

यह भी पढ़ें- प्रेम और राख का अनोखा संगम \“द एशेज ट्रॉफी\“, एक महिला की वजह से कैसे शुरू हुई इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट राइवलरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
127075
Random