Harley-Davidson X440T को नए स्टाइल में पेश किया गया।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Harley-Davidson ने अपनी पॉपुलर X440 मोटरसाइकिल का एक नया और ज्यादा स्टाइलिश वर्जन पेश किया है। यह नया वर्जन Harley-Davidson X440T है। यह मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Harley-Davidson X440T का डिजाइन
इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी और फ्रेश डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने स्टाइलिंग पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। यह X440 का एक तरह का फेसलिफ्ट है, जिसे बाजार में उत्साह बनाए रखने के लिए लाया गया है।
- नया रियर फेंडर
- सिंगल-पीस सीट
- LED टेल लाइट
- नया एग्जॉस्ट हीट शील्ड
- नए ग्राफिक्स और कलरवे
- बार-एंड मिरर
इन बदलावों के चलते X440T का वजन X440 के 190.5 किग्रा से थोड़ा कम भी हो सकता है।
Harley-Davidson X440T का फ्रेम और सस्पेंशन
स्टाइल में बदलाव के बावजूद, Harley-Davidson X440T का मेकेनिकल सेटअप लगभग X440 जैसा ही रखा गया है। इसके फ्रेम और सस्पेंशन हल्के बदलाव किए गए हैं। इसके आगे USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।
ब्रेकिंग और व्हील्स
इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है। X440 की तरह 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Harley-Davidson X440T का इंजन
Harley-Davidson X440T में वही 440cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
भारत में कब होगी लॉन्च?
Harley-Davidson X440T को भारत में जल्द ही लॉन्च किया गया है। वर्तमान में Harley-Davidson X440 की एक्स-शोरूम कीमत 2.4 लाख रुपये से लेकर 2.8 लाख रुपये तक है। X440T की कीमत भी लगभग इसी रेंज में रहने की संभावना है। |