search

डीडीयू जंक्शन के फूड प्लाजा में देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी

Chikheang 2025-12-1 16:08:25 views 792
  



जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर स्थित फूड प्लाजा में रविवार की देर रात दस बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाई। लेकिन तब तक हजारों रुपये का खाने पीने का सामान जल गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। आग लगने का संभावित कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक-दो पर यात्री सुविधा के लिए खान-पान का फुड प्लाजा है।

जहां यात्रियों को हमेशा जमावड़ा बना रहता है। काफी व्यस्त प्लेटफार्म होने के कारण यात्रियों के भी खाने पीने का सामान लेने के लिए भीड़ रहती है। इस क्रम में रविवार की देर रात लगभग दस बजे अचानक प्लेटफार्म संख्या एक की तरह किचेन की ओर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान आग लगने से धुआं उठने लगा।

वहीं आग की लपट बढ़ने पर फुड प्लाजा के कर्मचारी और खाने पीने का सामान खरीद रहे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सभी लोग भाग खड़े हुए। इसके अलावा स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक हजारों का सामान जल गया। वहीं आग लगने पर स्टेशन की लाइट गुल हो गई थी। घंटों यात्री अंधेरे में आवागमन करते रहे। इससे यात्री परेशान दिखे। विभागीय कर्मचारी बिजली मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168670