search

शारीरिक संबंध ना बनाने पर दारोगा ने जला दी स्कूटी और बाइक,ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दी तहरीर

Chikheang 2025-12-1 11:06:42 views 1151
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर दारोगा ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की बाइक और स्कूटी फूंक दी। पीड़िता ने दारोगा के खिलाफ लोहियानगर थाने में तहरीर दी है। पहले भी पीड़िता की शिकायत पर दारोगा का बागपत स्थानांतरण हो चुका है। बागपत से भी दारोगा निलंबित चल रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोहियानगर थानाक्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का आरोप है कि दारोगा की पत्नी उनके पार्लर में आती थीं। तभी से ब्यूटी पार्लर संचालिका की दारोगा से बातचीत शुरू हुई। महिला का आरोप है कि दारोगा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर 29 नंवबर को दारोगा दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा।

वहां खड़ी उसकी स्कूटी और बाइक को फूंक दिया। वाहनों में आग लगाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। महिला ने यूपी-112 को काल कर जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दारोगा वहां से निकल गया था। इंस्पेक्टर योगेश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जिस स्कूटी को दारोगा ने जलाया है, उसे दारोगा ने ही महिला को गिफ्ट किया था।

स्कूटी जलाने के फेर में बाइक भी जल गई। पीड़िता पहले भी दारोगा की शिकायत कर चुकी है। तब दारोगा का स्थानांतरण बागपत कर दिया था। दारोगा बागपत से भी सस्पेंड चल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168685