search

राजस्थान में बदमाशों ने कार के कारखाने में पेट्रोल छिड़क लगाई आग, 18 कारें जलकर हो गई खाक

deltin33 2025-12-1 07:05:57 views 867
  

राजस्थान में बदमाशों ने कार के कारखाने में पेट्रोल छिड़क लगाई आग (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं में शनिवार देर रात बदमाशों ने कार के एक कारखाने में खड़ी कारों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में मरम्मत के लिए खड़ी 18 कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेज थी कि दो किलोमीटर तक लपटें देखी गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान धमाकों की आवाज भी दूर तक सुनाई देती रही। बाद में अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले भी कारखाने और पास में स्थित एक होटल में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। उस समय होटल संचालक ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर शिकायत दी थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही थी इसी बीच शनिवार देर रात कारों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित के भाई एवं भांजे को रविवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों एवं कारखाने के संचालक के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के कारण कारखाने में आरोपितों ने आग लगाई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477540