search

सूरत : मां सिद्धिदात्री की आराधना में उमड़ा ...

deltin55 2025-10-3 16:28:31 views 1065
रामनगर सिंधी समाज की वाडी में बिहार विकास परिषद द्वारा आयोजित दुर्गापूजा महोत्सव में नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की भक्ति और पूजन का भव्य आयोजन हुआ। भक्तों ने माता के दरबार में सुख-समृद्धि और सिद्धियों की कामना की।
  धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां सिद्धिदात्री अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व—इन आठ सिद्धियों की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव ने इन्हीं की कृपा से अष्ट सिद्धियां प्राप्त कीं और अर्धनारीश्वर के रूप में प्रसिद्ध हुए। श्वेत वस्त्र धारण कर कमलासन पर विराजमान माता का स्वरूप भक्तों को शांति और ज्ञान प्रदान करता है।
  सायं 8 से 9 बजे के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने सजाए गए दरबार में पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात भजन गायक अनिल यादव और अंतरा सिंह (प्रियंका) द्वारा प्रस्तुत देवी भजनों पर उपस्थित श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे।
  कार्यक्रम में फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम, उद्योगपति एवं राजस्थान समाज के अग्रणी विश्वनाथ नाथ पचेरिया, पूर्व शासक पक्ष नेता गिरिजाशंकर मिश्रा, राजेंद्र उपाध्याय, शिशुपाल शर्मा, उद्योगपति साबरमल बुधिया सहित आयकर, प्रोविडेंट फंड और जीएसटी विभाग से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135036