search

Madhepura News: स्टेट हाईवे पर बह रहा नाला का गंदा पानी, दुर्गंध से लोग परेशान; आवाजाही प्रभावित

LHC0088 2025-11-28 09:06:34 views 1199
  

स्टेट हाईवे पर बह रहा नाला का गंदा पानी। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। चौसा–उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे पर इन दिनों नाली का गंदा पानी बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी के कारण मार्ग पूरी तरह कीचड़युक्त हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है। पैदल चलने वाले भी दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिस कारण पानी सड़क पर फैल रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नाली की सफाई करवाने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। खासकर दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। फिसलन के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय दुकानदार सुमित कुमार, कौशर अली, रंजीत मंडल आदि ने बताया कि सड़क पर फैल रहे गंदे पानी से दुर्गंध बढ़ गई है। जिससे ग्राहकों का आना–जाना काफी कम हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। कई महीनों से नाली साफ नहीं होने के कारण लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। विभाग से जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233