search

दरभंगा में शिक्षण संस्थान पर बदमाशों ने चलाया बुलडोजर, फायरिंग, सड़क जाम

deltin33 2025-11-28 02:37:24 views 820
  

ध्वस्त संस्थान के सामने लोगों की लगी भीड़ व क्षतिग्रस्त कार में फंसी गोली। जागरण  



जागरण संवाददाता, दरभंगा। भालपट्टी थानाक्षेत्र के लोआम-मुरिया के बीच गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने दो बुलडोजर से एक शिक्षण संस्थान को ध्वस्त करने की कोशिश की। विरोध करने पर ताबड़-तोड़ फायरिंग भी की। इसमें कई छात्र बाल-बाल बच गए। जबकि, संस्थान के मालिक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईंट-पत्थर मारने से एक छात्र भी चोटिल हो गए। बदमाशों ने संस्थान मालिक के कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। कार पर भी फायरिंग की। कार के पीछे हिस्से में एक गोली फंसी हुई मिली है। जबकि, सड़क से एक खोखा बरामद किया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने बदमाशों ने तांडव ही नहीं मचाया बल्कि, सभी आराम से फरार भी हो गए। पुलिस तमाशा देखती रही। रेडिएंट इंस्टीट्यूट फायर एंड सेफ्टी के संचालक लोआम निवासी ई. रहवर बेबार ने बताया कि संस्थान में बच्चे थे।

इसी बीच मुरिया के मो. सद्दाम, राजा, रहमतुल्ला आदि कई लोगों ने दो बुलडोजर लेकर पहुंच गए। आगे से आधे भाग को ध्वस्त कर दिया। फायरिंग की। मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के पीछे क्या कारण यह बताने से परहेज किया। कहा सभी शातिर बदमाश है। कई मामलों में आरोपित है। उधर, घटना के विरोध में स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया।

पुलिस के खिलाफ नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की। दोषियों पर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। थानाध्यक्ष के कार्रवाई करने के आश्वासन देने के बाद भी नाराज लोग बात मानने से इंकार कर दिए। वरीय पुलिस पदाधिकारी के बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद जाकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सदल पहुंचे।

पीड़ितों की बात सुनने के बाद उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर लोग जाम हटाने को तैयार हुए। इस बीच चार घंटे से जाम में फंसे वाहन चालक और यात्रियों को काफी परेशानी का का सामना करना पड़ा। दरभंगा और मधुबनी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।


जमीनी विवाद में घटना घटी है। एक खोखा बरामद हुआ है। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है। प्राथमिक दर्ज की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार, एसडीपीओ, सदर दरभंगा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477318