search

अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं! मानेसर में निगम का बुलडोजर गरजा, 2 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी जमींदोज

Chikheang 2025-11-27 23:07:43 views 1145
  

मानेसर नगर निगम ने शिकोहपुर गांव में दो एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। जागरण



जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर नगर निगम की एनफोर्समेंट विंग ने गुरुवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई सेक्टर 83 के गांव शिकोहपुर में दो एकड़ प्राइवेट जमीन पर बनी एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ की गई। गांव कुकरौला में दो कनाल जमीन पर बने एक घर को गिरा दिया गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना इजाजत सरकारी जमीन पर कब्जा करके घर बना लिए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निगम टीम ने सेक्टर 83 में स्फेर मॉल के पास करीब दो एकड़ प्राइवेट जमीन पर बनी एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की। यह कॉलोनी अवैध रूप से बसाई गई थी। कमिश्नर आयुष सिन्हा ने कहा कि नगर निगम एरिया में सरकारी जमीन पर अवैध इमारतें और कब्जे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम की एनफोर्समेंट टीम को अवैध गतिविधियों को रोकने और समय-समय पर निगरानी करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट (DTP) राजेंद्र टी. शर्मा ने कहा कि इन कब्जों को हटाने में मानेसर और खेड़की दौला थाने की पुलिस फोर्स की मदद ली गई। भविष्य में इस तरह के अवैध कंस्ट्रक्शन को रोकने के लिए निगम की एनफोर्समेंट विंग, जिसमें SDO विपिन बूरा और JE गौरव यादव शामिल हैं, लगातार इलाके की मॉनिटरिंग कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168180