search

निक्की भाटी हत्याकांड: पति विपिन की दूसरी औरतें बनीं मौत की वजह, सास-ससुर-जेठ ने भी रची साजिश; चार्जशीट में और भी कई खुलासे

cy520520 2025-11-27 22:37:00 views 1254
  

ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी मर्डर केस में पुलिस की चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में आरोपित पति विपिन के अन्य महिलाओं से संबंध होने का बिंदु भी विवेचना में शामिल है। इसकी जानकारी निक्की को हो गई थी। अन्य महिलाओं से संबंधों को विरोध करने पर आए दिन विपिन द्वारा निक्की से विवाद कर मारपीट की जाती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित से यदि निक्की शिकायत करती थी तो सभी आरोपित विपिन के पक्ष में ही खड़े हो जाते थे। यहीं पर से हालात बिगड़ते गए और आखिरकार आरोपितों ने साजिश रचकर घटना काे अंजाम दे डाला।

दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव निवासी भिखारीलाल ने नौ सितंबर 2016 में अपनी दोनों बेटियों निक्की भाटी और कंचन की शादी सिरसा निवासी विपिन भाटी व उसके भाई रोहित के साथ की थी। पहले पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर व जेठ रोहित ने ब्यूटी पार्लर खुलवाने पर सहमति दी थी। ब्यूटी पार्लर से अच्छी कमाई होने लगी और दोनाें बहनें आत्मनिर्भर हो गईं तो यह बात विपिन समेत अन्य ससुरालीजनों को खटकने लगी।

ससुरालवालों ने उन्हें खर्चा देना तक बंद कर दिया था। दोनों पार्लर के प्रचार प्रसार को लेकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करतीं थी। इस बीच विपिन के एक गांव की युवती से संबंध की जानकारी होने पर निक्की ने विरोध करना शुरू कर दिया। विपिन ने अपनी गलती मानने या सुधार करने की बजाय निक्की पर दबाव बनाने लगा। अन्य ससुरालवाले भी उसकी पक्ष में खड़े होकर दोनों बहनों काे मानसिक प्रताड़ित करने लगे थे।

परेशान होकर दोनों बहनें मायके चली गईं थी। इसके बाद आरोपित समाज के करीब 45 लोगों के साथ पंचायत कर दोनों को वापस ले आए थे। पंचायत में विपिन व निक्की को आपस में प्रेमपूर्वक रहने बात कही गई थी। इसके बाद भी ससुराल में लाते ही आरोपित विपिन ने कुछ दिन बाद दोबारा महिलाओं से संपर्क बढ़ा लिया। जानकारी होने पर निक्की ने विरोध किया तो फिर से मारपीट और प्रताड़ना का दौरा शुरू हो गया।

निक्की ने शिकायत की तो विपिन की मनमानी रोकने की बजाय ससुरालवाले उसकी की तरफदारी कर हत्या की साजिश तक रच डाली। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में बताया गया है कि विपिन के कुछ महिलाओं से संंबंध होने के तथ्य मिले हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163694