मुंबई इंडियंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians updated Squad: मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2026) के लिए अपना मजबूत स्क्वाड बनाने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में गुरुवार को डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी का आयोजन होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एमआई ने हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर्स नाट सिवर ब्रंट (इंग्लैंड), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), अमनजोत कौर और विकेटकीपर कमलानी जी को रिटेन किया।
13 खिलाड़ियों की दरकार
याद हो कि मुंबई इंडियंस ने 2025 डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया था। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान संभालेगी। याद दिला दें कि मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम 5.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। स्क्वाड पूरा करने के लिए उसे 13 खिलाड़ियों (4 विदेशी और 9 भारतीय) की जरुरत है।
आरटीएम का विकल्प नहीं बचा
ध्यान देने वाली बात है कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को पांच रिटेंशन की अनुमति थी और मुंबई इंडियंस ने अपने पांचों खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस कारण नीलामी में मुंबई इंडियंस राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का उपयोग नहीं कर सकेगी।
नीलामी की डिटेल्स
याद दिला दें कि डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी में कुल 73 स्थान उपलब्ध है, जिसके लिए 277 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। खिलाड़ियों के स्लैब 50 लाख, 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख और 10 लाख रुपये हैं।
मार्की सेट में कुल आठ खिलाड़ी नजर आएंगी। इसमें दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), एमेलिया कर (न्यूजीलैंड), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) और लौरा वोलवार्ट (साउथ अफ्रीका) के नाम शामिल हैं।
Mumbai Indians Squad for WPL 2026:
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज।
यह भी पढ़ें- WPL Mega Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल की मेगा बोली आज, दीप्ति शर्मा-लॉरा वोल्वार्ड्ट पर लग सकती ऊंची बोली
यह भी पढ़ें- Mumbai Indians Retained Players IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें MI की पूरी लिस्ट |