JAC Date Sheet 2026: इस दिन से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। जो छात्र कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बोर्ड परीक्षा डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 17 फरवरी, 2026 तक एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। छात्र कक्षा दसवीं की पूरी डेटशीट यहां देख सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यहां देखें कक्षा दसवीं का शेड्यूल
| दिन | विषय |
3 फरवरी 2026 | IIT एवं अन्य वोकेशनल विषय | | 4 फरवरी 2026 | हिन्दी-ए, हिन्दी-बी | | 5 फरवरी 2026 | कॉमर्स और गृह विज्ञान | | 6 फरवरी 2026 | उर्दू, बांग्ला, उड़िया | | 7 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान | | 9 फरवरी 2026 | विज्ञान | | 10 फरवरी 2026 | संगीत | | 11 फरवरी 2026 | गणित | | 13 फरवरी 2026 | अंग्रेजी | | 14 फरवरी 2026 | खड़िया खोरठा, कुरमाली, नागपुरी पंचपरगनि | | 16 फरवरी 2026 | संस्कृत | | 17 फरवरी 2026 | अरबी, फारसी, हो, मुंडारी |
यह भी पढ़ें: JAC Date Sheet 2026: झारखंड कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल |