search

नेशनल माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए UP की टीम घोषित, 10 दिसंबर से अरुणाचल प्रदेश में होगा आयोजन

Chikheang 2025-11-27 15:37:37 views 1232
  

राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित हो गई है



जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से अरुणाचल प्रदेश में 10 से 14 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए उप्र की टीम का चयन किया गया।

23 नवंबर को हुए ट्रायल के आधार पर उप्र की सीनियर पुरुष, सब जूनियर बालक, यूथ बालक, सीनियर महिला व जूनियर महिला टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। उप्र की घोषित टीम में शहर के चार साइक्लिस्ट जगह बनाने में सफल रहे। जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभागियों के बीच खुद को साबित करने उतरेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि ट्रांस गंगा सिटी में हुए ट्रायल में कानपुर, प्रयागराज, उप्र पुलिस, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, हरदोई सहित कई जिलों के 40 से ज्यादा साइक्लिस्ट ने हिस्सा लिया। विभिन्न भार वर्ग में हुए ट्रायल के आधार पर उप्र की टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन एसोसिएशन के आफिशियल की ओर से किया गया।

टीम में सीनियर पुरुष वर्ग से शहर के अभय वीर सिंह, ऋतुराज व सोहरत खान, उप्र पुलिस से अभिजीत कुमार, मेरठ से महेश पाल साहू व लखनऊ के मयूर गुप्ता का चयन हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में कानपुर के इशान पुरवार, यूथ बालक वर्ग में लखनऊ के अथर्व मिश्रा, सीनियर महिला वर्ग में अयोध्या की चांदनी, उप्र पुलिस की अनीता मिश्रा, जूनियर महिला वर्ग में हरदोई की मानसी सिंह का चयन हुआ है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उप्र की टीम का कोच मुरादाबाद के खुर्शिद अली व मैनेजर अयोध्या के अवधेश कुमार विश्वकर्मा को बनाया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168111