search

Dehradun News: सुबह की सैर निकले बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Chikheang 2025-11-27 02:08:33 views 959
  

हाथी।



जागरण संवाददाता, देहरादून/डोईवाला। लच्छीवाला में फ्लाईओवर के नीचे सौंग नदी किनारे हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग को चोटे आयी है। जिन्हें हिमालयन हास्पिटल में उपचार हेतू भर्ती कराया गया है। यहां बता दें कि विगत कई दिनों से लगातार हाथी आबादी क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लच्छीवाला मे हाथी ने किया बुजुर्ग पर हमला

अलग-अलग क्षेत्र में हाथी की चहल कदमी से ग्रामीण भयभीत थे। तो वहीं रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने कुत्ते को लेकर जंगल किनारे लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे सुबह की सैर पर घूम रहे लच्छीवाला निवासी मनीराम थापा पर अचानक वहां खड़े हाथी ने हमला कर दिया। जिससे भागने के दौरान उन्हें कई चोटें लगी। वहीं बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से मनीराम के चेहरे व शरीर में कई चोटें आईं हैं और उनका दाया हाथ भी फैक्चर हुआ है।

हाथी के हमले के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और हाथी को जंगल की ओर भगाया साथ ही वन कर्मियों के साथ घायल मनीराम थापा को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ओएनजीसी से रिटायर थे।


लच्छीवाला में हाथी ने किया बुजुर्ग पर हमला
डोईवाला (देहरादून): लच्छीवाला में फ्लाईओवर के नीचे सौंग नदी किनारे हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग को चोटे आयी है।#elephant, #DehradunNews pic.twitter.com/vKAlnLYEXz— Sunil Negi (@negi0010) November 23, 2025
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940