search

रुड़की में सालभर से तैयार हो रही थी अवैध कॉलोनी, प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर

LHC0088 2025-11-27 02:08:01 views 1200
  



जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर के समीप दो जगहों पर अवैध रुप से विकसित की जा रही कालोनियों के निर्माण को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कराया। पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान हड़कंप की स्थिति रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर बिना अनुमति के अवैध कालाेनियों विकसित की जा रही है। प्राधिकरण की टीम को जब भी शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाती है। शनिवार को भी प्राधिकारण की टीम को सूचना मिली थी कि रुड़की के से सटे खंजरपुर में अवैध कालोनी काटी जा रही है। यह कालोनी करीब एक साल से विकसित की जा रही है। जिस पर दो मकानों का भी निर्माण हो चुका है।

टीम ने मौके पर की पड़ताल

इस शिकायत पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में मामला सही पाये जाने पर टीम ने अवैध कॉलोनी को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसके अलावा टीम ने कृषि भूमि पर तैयार की जा रही रामधाम कॉलोनी में अवैध निर्माण पाया। टीम ने जेसीबी से कॉलोनी सड़कें और सीमेंट के विद्युत पोल ध्वस्त कराये। इसके अलावा शेरपुर में भी अवैध रुप से विकसित की जा रही कालोनी की सडक को ध्वस्त कराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166026