search

शिमला में अन्य राज्यों के 19,832 श्रमिक पंजीकृत, उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा मजदूर

Chikheang 2025-11-27 02:08:01 views 248
  

शिमला में सबसे ज्यादा नेपाल और उत्तर प्रदेश के मजदूर। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला जिला में काम करने वाले अन्य राज्यों के मजदूरों की संख्या हजारों में है। पुलिस के अनुसार जिला में अन्य राज्यों के करीब 20 हजार मजदूर पंजीकृत हैं।

इनमें से कुछ लेबर का काम करते हैं तो कुछ घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों के मजदूरों में सबसे ज्यादा संख्या नेपाल के मजदूरों की है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले मजदूर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में पिछले वर्ष से अन्य राज्यों से आने वाले मजदूरों की संख्या को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद पुलिस की ओर से इन मजदूरों के पंजीकरण व सत्यापन का काम शुरू किया गया।

शिमला पुलिस के अनुसार, अभी तक हुए सत्यापन के अनुसार 19,832 मजदूर अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। इनमें से 19,602 लोग मजदूरी काम करते हैं और 230 घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहे हैं।

इनमें से सबसे ज्यादा मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं। ज्यादातर नेपाली मजदूर ऊपरी शिमला में हैं जो सेब के बगीचों में काम करते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर भवन निर्माण से जुड़े हैं।

झारखंड के मजदूर फोरलेन एवं सड़क निर्माण से जुड़े अन्य कार्य में मजदूरी करते हैं। इसके अलावा कश्मीरी मजदूर शिमला में सामान ढोने के कार्यों से जुड़े हैं।
कितने मजदूर पंजीकृत

    राज्य संख्या
   
   
   नेपाल
   6622
   
   
   उत्तर प्रदेश
   5542
   
   
   बिहार
   2801
   
   
   कश्मीर
   1474
   
   
   झारखंड
   597
   
तहबाजारियों का भी हो रहा सत्यापन

मजूदरों के पंजीकरण के अलावा शिमला शहर में तहबाजारी का काम करने वालों का पंजीकरण भी जारी है। नगर निगम के पास आए आवेदन के बाद निगम ने पुलिस को इनका सत्यापन करने के लिए कहा है।

नगर निगम की ओर से निर्धारित किए गए आठ दस्तावेजों में से ज्यादातर तहबाजारियों के दस्तावेज पूरे नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अभी तक कुल हजार तहबाजारियों में से सिर्फ 16 का ही पंजीकरण हो पाया है।
2011 की जनगणना के अनुसार शिमला में 8,14,010 आबादी

शिमला जिला का क्षेत्रफल 5131वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिला की आबादी 8,14,010 है। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी 612,659 हैं। इनमें 314,295 पुरुष और 298,364 महिलाएं हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150309

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com