search

Taj Mahal: धन्यवाद आगरा पुलिस... दक्षिण अफ्रीका की पर्यटक एस्टर ने जताया आभार, आखिर क्यों कही ये बात?

LHC0088 2025-11-17 12:36:34 views 854
  

महिला पर्यटक ने आगरा पुलिस का आभार जताया।



जागरण संवाददाता, आगरा। दक्षिण अफ्रीका की एस्टर रविवार को ताजमहल देखने आई थीं। पश्चिमी गेट पर भीड़ अधिक होने की वजह से वह अपने साथियों से बिछड़ गए। एस्टर स्मारक के बाहर रह गईं, जबकि उनके साथी ताजमहल में प्रवेश कर गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

काफी देर तक साथियों की तलाश करने के बाद एस्टर ने ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पोंस टीम से संपर्क किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर और अनांउसमेंट कराकर महिला पर्यटक के साथियों को खोज लिया। महिला पर्यटक ने आगरा पुलिस का आभार जताया।  

रूसी पर्यटक की साड़ी पहनने में की सहायता



रूसी महिला पर्यटक रविवार दोपहर साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची थी। साड़ी ढीली होने से वह असहज महसूस कर रही थीं। ताज सुरक्षा पुलिस की सिपाही प्रीति ने उसकी स्थिति को भांपते हुए साड़ी ठीक से पहनाने में सहायता की। महिला पर्यटक ने पुलिस का आभार जताया।

  
31 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल

ताजमहल देखने रविवार को पर्यटक उमड़े। सुबह से शाम तक 31 हजार 31 पर्यटक आए। इनमें 29 हजार 88 भारतीय और 2943 विदेशी पर्यटक शामिल थे। निश्शुल्क प्रवेश पाने वाले 15 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ लें तो दिनभर में 40 हजार से अधिक पर्यटक आए। ताजमहल देखने शनिवार को 32 हजार 304 पर्यटक आए थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143542

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com