search

महिला की हादसे में मौत हो गई, वो तो खेत में शराब पार्टी कर रही थी... यूं हुआ राजफाश

cy520520 2025-11-27 02:05:48 views 1258
  

वायरल वीडियो में महिला दो लोगों के साथ खेत में शराब पार्टी करती दिखाई दे रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण, कांधला (शामली)। कस्बा निवासी एक महिला की गत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना वाले दिन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला दो लोगों के साथ खेत में शराब पार्टी करती दिखाई दे रही है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि कस्बे की ही रहने वाली एक महिला हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने महिला को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया था। दो दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शुक्रवार को घटना वाले दिन का एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें महिला दो लोगों के साथ खेत में शराब पार्टी करते हुए नजर आ रही है। इसके बाद महिला बाइक पर सवार होकर रील बनाती जा रही है। वीडियो में बाइक पर दो महिला और दो व्यक्ति सवार दिख रहे हैं। वीडियो घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163496