search

अमेरिका में पर्ल हार्बर पहुंचे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, समुद्री साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

deltin33 2025-11-27 01:40:03 views 694
  

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी। (X- @indiannavy)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी अमेरिकी ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर पहुंचे, जहां उन्हें अमेरिकी प्रशांत बेड़े की परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने अमेरिका की नौसेना के उन्नत आर्ले बर्क श्रेणी के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस डैनियल एनौये की खूबियों के बारे में भी जाना। एडमिरल त्रिपाठी इस समय अमेरिका यात्रा पर हैं।

भारतीय नौसेना द्वारा रविवार को बयान में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच समुद्री साझेदारी को और मजबूत करना है।

नौसेना ने एक्स पर पोस्ट किया, अमेरिका की अपनी यात्रा में एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो, अमेरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई उच्च स्तरीय चर्चाएं कीं।

विचार-विमर्श में रक्षा सहयोग के प्रमुख स्तंभों की समीक्षा की गई, जिसमें समुद्री सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करना, अंतर-संचालन बढ़ाना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिचालन जुड़ाव के अवसरों का विस्तार करना शामिल है।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ) विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477091