search

विवाह के दिन मातम: भतीजी की शादी के दिन चाचा ने की आत्महत्या, जहर खाकर दी जान

cy520520 2025-11-27 01:35:13 views 724
  

भतीजी की शादी के दिन चाचा ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, हांसी। शहर के निकटवर्ती गांव में 58 वर्षीय बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब स्वजनों को इस बारे जानकारी मिली तो वे बुजुर्ग को ईलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार इसी दिन मृतक की भतीजी की शादी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। इसी दौरान दोपहर में 58 वर्षीय जंगबहादुर खेत में बने कमरे की ओर चले गए। जहां उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्वजन उन्हें गंभीर अवस्था में हांसी के एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन शुक्रवार रात करीब 9 बजे जंग बहादुर ने दम तोड़ दिया।

एएसआइ मुनिश ने यह भी बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, जंग बहादुर नशीले पदार्थों के आदी थे और उन्होंने नशे की हालत में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। मृतक जंग बहादुर के दो बेटे और एक बेटी है, जो सभी अविवाहित हैं। वह खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करते थे। इस आकस्मिक घटना से विवाह वाले घर में गहरा शोक छा गया और पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368