search

दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट्स का मामला, असम से अब तक 15 गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-27 01:24:56 views 1260
  

दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में हुए धमाके के बाद इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट्स डालने के आरोप में असम में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को नौ और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले बुधवार को छह लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई गिरफ्तारियां बुधवार रात के बाद की गईं। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली धमाके के बाद आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के सिलसिले में अब तक असम भर में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
असम में अब तक 15 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ बिलकुल भी नरमी नहीं बरतेगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि जो लोग इंटरनेट मीडिया पर धमाके का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
मुख्यमंत्री सरमा का सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों से 35 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा, \“हम उनके संबंधों की जांच करेंगे और अगर किसी का बांग्लादेश या किसी अन्य देश से संबंध पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।\“

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इन्पुटके साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165981