जागरण संवाददाता, बरेली। शहरी क्षेत्र की आइजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्य कर बरेली नगर निगम ने पूरे प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।
अक्टूबर माह की जारी रैंकिंग में बरेली नगर निगम को 100 में 98 अंक मिले हैं। प्रदेश में शीर्ष पर आने से नगर निगम अधिकारियों में हर्ष है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से यह सफलता मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विशेषकर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय प्रयास को सराहा, जिन्होंने सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर शिकायतों का निस्तारण किया। बताया की अक्टूबर माह में नगर निगम में आइजीआरएस पर कुल 117 संदर्भ प्राप्त हुए। बीते छह माह में 1061 संदर्भ प्राप हुए हैं। |