search

गोरखपुर में कटान पीड़ितों को मिली राहत, किसानों के खाते में पहुंची मुआवजा राशि

cy520520 2025-11-27 01:11:01 views 894
  



जागरण संवाददाता, गोला। क्षेत्र के कटान प्रभावित 413 किसानों के खातों में राहत पोर्टल के माध्यम सीधे राहत राशि भेजी जा चुकी है। शेष किसानों का सर्वे किया जा रहा है।
यह जानकारी उपजिलाधिकारी अमित जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि बाढ़ व कटान से प्रभावित परिवारों में 4,131 राहत किट व 1,573 कुंतल भूसा का वितरण किया गया है। वहीं नदी की कटान से प्रभावित 413 किसानों के कुल 30.0315 हेक्टेयर के सापेक्ष 26,33,726 रुपया उनके खातों में भेजा जा चुका है।

ज्ञानकोल गांव में आठ व्यक्तियों का मकान कटान में बह गया है, जिसमें छह पक्के मकान व दो कच्चे मकान थे। पक्के मकान के प्रभावित लोगों को एक लाख बीस हजार और एक झोपड़ी के सापेक्ष आठ हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अन्य मकानों के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur-Siliguri Expressway: देवरिया खाली हाथ, कुशीनगर होकर जाएगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे

बाढ़ से प्रभावित आठ व्यक्तियों को आवासीय पट्टा स्वीकृत किया गया है। शेष तीन व्यक्तियों के पट्टे की पत्रावली प्रचलित है। प्रभावित परिवारों के लिए पीएमश्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटनाघाट में राहत शिविर स्थापित किया गया है। सिंचाई विभाग की ओर से कैंप लगाकर लगातार कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290