search

Jammu-Kashmir Weather: पूरे जम्मू -कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

deltin33 2025-10-3 14:36:17 views 1262
  पूरे जम्मू -कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी





जागरण संवाददाता, जम्मू। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि 4 अक्तूबर से सक्रिय होने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक असर डालेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात जबकि मैदानी क्षेत्रों व जम्मू संभाग में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, सिन्थन टाप, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-जोज़िला, बांडीपोरा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा आदि क्षेत्रों मे भारी हिमपात हो सकता है। वहीं, जम्मू संभाग में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाएं ; 40 से 50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60-70 किमी प्रति घंटा चलने की आशंका जताई गई है।



जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ऊंचाई वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। गरज, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते नुकसान की संभावना जताई गई है।संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मिट्टी खिसकने और पत्थर गिरने की घटनाएं संभव हैं।नदियों व नालों में जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और दिन के तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।



श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.4 और पहलगाम में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भी गर्मी का असर दिखा। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और कटड़ा में 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भद्रवाह में दिन का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521