search

दूल्हे ने जीता हर किसी का दिल, सिर्फ 1 रुपया लेकर की शादी; पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी डॉक्टर की जोड़ी

LHC0088 2025-11-26 22:07:41 views 760
  



संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर हुकम सिंह तंवर ने अपने पोते डॉ. कपिल तंवर की शादी मात्र एक रुपये और एक नारियल लेकर करके एक अनोखी मिसाल कायम की।

डॉ. कपिल तंवर के पिता प्रदीप तंवर ने बताया कि उनके लड़के की शादी 23 नवंबर को पीरागढ़ी नांगलोई दिल्ली निवासी डॉक्टर शिवानी शेखावत के साथ हुई। इस शादी में उन्होंने मात्र एक रुपये लेकर अपने बेटे की शादी की है, इससे पहले भी उन्होंने अपने बड़े बेटे डॉक्टर प्रशांत तंवर की शादी भी बिना दहेज के की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लड़के के दादा हुकुम सिंह तंवर ने कहा कि इस प्रकार की शादियों से लड़की के पिता पर पड़ने वाले अनावश्यक बोझ से छुटकारा मिल जाता है। लड़की के पिता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से कर सकता है।

यह शादी इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों डॉक्टर हैं। दूल्हे ने बताया कि उन्होंने दहेज प्रथा को समाज के लिए एक बड़ा नुकसान माना और इसे ठुकराने का फैसला किया। इस शादी में शामिल हुए लोगों ने दूल्हे की इस पहल की जमकर तारीफ की।

लोगों का कहना है कि यह शादी समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है और इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पति रचा रहे थे दूसरी शादी, पहली पत्नी ने जमकर किया हंगामा; बुलानी पड़ी पंचायत  

डॉक्टर कपिल तंवर और डॉक्टर शिवानी की शादी की कहानी हमें समाज में फैली दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है। हजारों लोगों ने नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर उनके इस कदम की सहारा ना की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166161