search

स्मॉग-कोहरा शुरू... स्ट्रीट लाइटें बंद, वसुंधरा की सड़कें बनीं हादसों का अड्डा

LHC0088 2025-11-26 21:07:44 views 963
  

वसुंधरा की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया हुआ है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सर्दी शुरू होते ही कोहरा बढ़ने लगा है, लेकिन वसुंधरा की मुख्य सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें मेंटेनेंस के अभाव में बंद हैं। नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। लाइटें ठीक नहीं हुई हैं। निवासियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है। वसुंधरा निवासियों का कहना है कि सर्दी शुरू होते ही कोहरा भी बढ़ने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम होते ही स्मॉग की चादर छा जाती है। अगले महीने तक कोहरा और बढ़ जाएगा, जिससे कुछ मीटर दूर भी दिखना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, वसुंधरा की व्यस्त सड़कों पर पिछले आठ महीनों से अंधेरा छाया हुआ है। इन सड़कों पर वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग भगवान भरोसे हैं। अंधेरे में वाहन चालकों को हर समय हादसों का डर बना रहता है। दिवाली से पहले अंधेरा दूर हो जाना था, लेकिन वह भी कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह गया है।

वसुंधरा के सेक्टर 17 अग्रसेन चौक से लेकर सेक्टर 11 परशुराम चौक तक सड़क के दोनों तरफ पूरी तरह अंधेरा रहता है। इस रास्ते पर कुछ ही स्ट्रीट लाइटें काम कर रही हैं। बंद होने से बाज़ार के लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। अंधेरे से एक्सीडेंट और लूटपाट का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्थानीय निवासी संदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल और X पर नगर निगम कमिश्नर से शिकायत कर स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है। वसुंधरा ज़ोन के जोनल इंचार्ज सुनील राय का कहना है कि खराब लाइटें समय-समय पर ठीक कराई जाती हैं। बाकी लाइटें भी जल्द ही ठीक करा दी जाएंगी।


शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा हो जाता है। इससे घर से निकलना सेफ नहीं रहता। बच्चों और महिलाओं को सबसे ज़्यादा दिक्कत होती है।

- विकास सरन, निवासी, शिखर एन्क्लेव।

स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से खराब हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। आने वाले दिनों में समस्या और भी बढ़ जाएगी।

- रोहित कश्यप, निवासी, शिखर एन्क्लेव।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667