search

पाकिस्‍तान से भारत आया बेहद दुर्लभ पक्षी हॉ फिंच, आप भी देखना चाहते हैं तो आइए उत्तराखंड

LHC0088 2025-11-26 18:37:23 views 775
  

कार्बेट के ढेला रेंज में पेड़ पर बैठी हॉ फिंच प्रजाति का पक्षी। सौजन्य: प्रशांत कुमार  



जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व में पहली बार अति दुर्लभ प्रवासी हॉ फिंच प्रजाति की पक्षी की मौजूदगी मिली है। इससे पहले कभी यह पक्षी कार्बेट और उत्तराखंड में कभी नजर नहीं आया। इससे पहले यह पक्षी भारत में केवल पाक अधिकृत कश्मीर वाले क्षेत्र में ही दो बार नजर आया है। पक्षी विशेषज्ञ इसकी मौजूदगी से खासे उत्साहित हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्बेट टाइगर रिजर्व व उसके आसपास अन्य वन क्षेत्र व जलाशय होने से काफी संख्या में ठंडे इलाकों से कई प्रजाति के पक्षी रामनगर पहुंचते हैं। बर्ड वाचरों के लिए रामनगर का वन क्षेत्र काफी मुफीद माना जाता है। भारत के अलावा विदेशों से भी बर्ड वाचर रामनगर पहुंचते हैं। छह सौ से अधिक प्रजाति के पक्षी यहां पाए जाते हैं। 22 नवंबर को ताइवान से बर्ड वाचर कार्बेट की सफारी पर पहुंचे थे। ढेला वन क्षेत्र में उन्हें हॉ फिंच प्रजाति का पक्षी नजर आया। इसकी जानकारी उन्होंने पक्षी विशेषज्ञ मनोज शर्मा को दी।

शर्मा ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला को यह जानकारी दी। निदेशक बडोला ने पक्षी विशेषज्ञ प्रशांत कुमार व मनोज शर्मा से पुष्टि करने के लिए कहा। पक्षी विशेषज्ञ प्रशांत व मनोज शर्मा ढेला वन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें शिकारी कुआ के समीप हा फिंच पक्षी नजर आया। जिसकी फोटो व उन्होंने अपने कैमरे में कैद की। अति दुर्लभ प्रजाति का पक्षी कार्बेट में दिखने पर बर्ड वाचर भी उत्साहित हैं।


हॉ फिंच प्रजाति की पक्षी भारत में पहली बार दिखी है। उससे पहले वह पाक अधिकृत कश्मीर के क्षेत्र में देखी गई थी। भारत में पहली बार और उसमें भी कार्बेट में यह देखी गई है। ताइवान के कुछ बर्ड वाचरों ने कार्बेट पार्क में इसकी मौजूदगी देखी थी। जिसके बाद इसकी जानकारी हो पाई है। कार्बेट पार्क की चेक लिस्ट में इस नई प्रजाति के पक्षी को शामिल करेंगे। - साकेत बडोला, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व

कार्बेट में इस प्रवासी पक्षी की उपस्थिति पहली दर्ज की गई है। सर्दियों में उच्च ठंडे इलाकों से पक्षी मैदानी क्षेत्र में पहुंचते हैं। पक्षियों के झुंड के साथ यह आइ्र होगी। यूरोप व एशिया आदि क्षेत्र में यह पाई जाती है। बर्ड वाचरों के लिए सुखद खबर है कि इसकी मौजूदगी कार्बेट में मिली है। अभी यह एक ही पक्षी दिखा है। - प्रशांत कुमार, पक्षी विशेषज्ञ, रामनगर

यह भी पढ़ें- कार्बेट बाघ शिकार प्रकरण में पुराने दस्तावेजों से हटने लगी धूल, वन विभाग में मचा हड़कंप; कई अधिकारियों की बढ़ी बेचैनी

यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क में रात्रि विश्राम आज से शुरू, कैंटर से पर्यटक सफारी के लिए गए ढिकाला

यह भी पढ़ें- अब कार्बेट नेशनल पार्क में लगेगा सैलानियों का जमावड़ा, पहले दिन इतने पर्यटक करेंगे नाइट स्‍टे



like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374