search

Uttarakhand News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, प्रदेशभर में होगा आंदोलन

LHC0088 2025-10-3 04:36:19 views 1240
  पौड़ी में काला दिवस मनाते हुए विशाल मशाल जुलूस निकाला। Concept Photo





जागरण संवाददाता, देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का संघर्ष लगातार जारी है। इसी क्रम में अब चरणबद्ध ढंग रैली व प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों और शिक्षकों ने जनपद मुख्यालय पौड़ी में काला दिवस मनाते हुए विशाल मशाल जुलूस निकाला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार एनपीएस (नई पेंशन योजना) और यूपीएस के जरिए कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। उनका स्पष्ट कहना है कि अब वे पुरानी पेंशन बहाली से कम किसी भी विकल्प पर राजी नहीं होंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो यह आंदोलन बड़ी ज्वाला बन जाएगा।



वहीं, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि नई पेंशन योजना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बेहद दुखद साबित हो रही है। उन्हें मात्र एक हजार से दो हजार तक की पेंशन मिल रही है, जिससे उनका बुजुर्ग जीवन संकटग्रस्त हो गया है।

गढ़वाल मंडल महिला प्रभारी रनिता प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि यह मशाल जुलूस केवल कर्मचारियों का आक्रोश नहीं, बल्कि देश के हर मेहनतकश इंसान के सुरक्षित भविष्य की आवाज है। यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो यह आंदोलन सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोकतांत्रिक स्वरूप को भी नई दिशा देगा। जल्द ही देहरादून समेत अन्य जिलों में भी विशाल रैली और जुलूस निकाले जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138