search

आजमगढ़ में करंट की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Chikheang 2025-10-3 04:06:20 views 1288
  करंट की चपेट में आने से वाहन चालक की मौत।





जागरण संवाददाता, अतरौलिया। क्षेत्र के बहेलियापार गांव में करंट की चपेट में आने से दीप एकेडमिक विद्यालय के वाहन चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहेलियापार निवासी सूरज गिरी (26) अपने घर से मोटरसाइकिल से अपने खेत की ओर जा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुछ ही दूरी पर रास्ते में सिंचाई के लिए अरविंद वर्मा ट्रांसफार्मर से तार खींचकर सिंचाई के लिए मोटर चला रहे थे।

सूरज गिरी मोटरसाइकिल से इसी तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग मौके पर पहुच कर बचने का प्रयास किये मगर तबतक देर हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



मृतक सूरज गिरी दीप एकेडमिक विद्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। वह दो भाइयों रुदल व अर्जुन तथा बहनों सरिता व प्रियंका के अलावा माता लक्ष्मी और पिता सुरेंद्र गिरी (किसान) का सहारा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- बच्चों को पढ़ाएं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों की गाथा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953