deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Constitution Day 2025: इन प्रेरणादायक संदेशों से अपनों को भेजें संविधान दिवस की शुभकामनाएं

Chikheang 2025-11-26 10:36:45 views 757

  

आज मनाया जा रहा Constitution Day, यहां से चुनें सबसे बेहतरीन और दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश (Image: Jagran)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा संविधान सिर्फ नियमों और कानूनों का एक पुलिंदा नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणा है। इसे बनाने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे और डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने इसके निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संविधान हमें सिखाता है कि मतभेद होने के बावजूद, कैसे हम एकजुट रह सकते हैं और एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

जब हम संविधान दिवस (Constitution Day of India) मनाते हैं, तो हम उन महान विचारों को सलाम करते हैं जो हमारे देश की नींव हैं- लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारा। आइए, इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शुभकामना संदेश (Constitution Day 2025 Wishes) जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

  

(Image Source: Freepik)
संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Constitution Day 2025)

1) अधिकारों की रोशनी है...ये संविधान की किताब,
हम सबको है प्यारा... ये हिंदुस्तान का ख्वाब।
खुशहाल रहे देश हमारा... हर नियम का हो सम्मान,
संविधान दिवस पर सबको... मेरी तरफ से सलाम।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

2) जो लिखता है किस्मत देश की, वो न्याय का विधान है,
हर गरीब की आशा है ये, हर व्यक्ति का अरमान है।
भरोसा रखिए इस व्यवस्था पर, ये सबसे बलवान है,
संविधान दिवस पर सबको, प्यार भरा पैगाम है।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!



(Image Source: Freepik)

3) आजादी का ये तोहफा, इसे दिल से अपनाना है,
26 नवंबर की शुभकामना, हर दिल तक पहुंचाना है।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

4) जिन्होंने दिया अधिकार हमें, उस शिल्पकार को याद करें,
अंबेडकर जी की मेहनत को, हर पल फरियाद करें।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!



(Image Source: Freepik)

5) तिरंगे की शान है जिसमें, वो हमारा संविधान है,
हर मजहब, हर जाति का यहां, बराबर सम्मान है।
जुटकर रहें हम सब, यही इसकी सबसे बड़ी बात है,
संविधान दिवस की रोशनी, हर दिल को करती आबाद है।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

6) हर किसी के हितों की रक्षा हो, ऐसा विधान है,
सबको जोड़कर रखे, ऐसा भारत का संविधान है।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!



(Image Source: Freepik)

7) आजादी मिली तो संग में, नियम भी साथ लाए,
अधिकारों की डोर थमाई, कर्तव्य भी समझाए।
ये धरोहर है देश की, इसे संभाल कर रखना है,
26 नवंबर का ये दिन, दिल से हमें परखना है।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

8) ये धरती है हमारी, और संविधान हमारा गर्व है,
कर्तव्यों का पालन करें, यही सबसे बड़ा पर्व है।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!



(Image Source: Freepik)

9) कल का सपना आज बुना है, इस पवित्र दस्तावेज में,
देश चले उन्नति के पथ पर, हर कदम के हर फेज में।
आइए मिलकर वादा करें, इसकी गरिमा बनाए रखेंगे,
संविधान दिवस की खुशियां, मिलकर ही मनाएंगे।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!

10) नियमों की माला से गूंथा, हर अक्षर है अनमोल,
इसकी रक्षा का वचन लो, फिर बजाओ जश्न का ढोल।
गर्व है हमें भारतीय होने पर, गर्व है अपने कानून पर,
संविधान दिवस की बधाई, मुबारक हो हर एक जन को।

संविधान दिवस 2025 की शुभकामनाएं!



(Image Source: Freepik)

यह भी पढ़ें- 26 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं Constitution Day... कितने दिनों की मेहनत के बाद तैयार हुआ हमारा संविधान?

यह भी पढ़ें- क्या है संविधान दिवस और इसे मनाने के लिए क्यों चुनी गई 26 नवंबर की तारीख?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128251