search

अवधेश प्रसाद बोले- राम मंदिर ध्वजारोहण पर जनप्रतिनिधियों को न बुलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

LHC0088 2025-11-26 02:37:19 views 622
  



जागरण संवाददाता, इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव के विवाह समारोह में शामिल होने आए मंगलवार शाम अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर अयोध्या की जनता की अपेक्षा करने का आरोप लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसे पवित्र आस्था के केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों को न बुलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांसद होने के नाते उन्हें भी आमंत्रण नहीं दिया गया। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें कोई कष्ट नहीं है लेकिन इस निर्णय से अयोध्या की जनता नाखुश है।

अयोध्या के अपने लोगों को ही इससे दूर रखा गया है। भाजपा द्वारा जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया। अयोध्या के नाम पर राजनीति की जा रही है। भगवान राम सबके हैं, हमारे भी हैं। उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा भी किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798