search

मोहाली में अवैध कब्जा करने वालों पर होगी सख्ती, हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम कल से चलाएगा निरंतर अभियान

Chikheang 2026-1-18 17:28:11 views 1245
  

कब्जा हटाने के बाद निगम संबंधित मालिक को नोटिस जारी कर खर्च की वसूली भी करेगा।



जागरण संवाददाता, मोहाली। शहर में अब अतिक्रमण और कब्जा करने वालों के खिलाफ सोमवार से निरंतर अभियान चलाया जाएगा।नगर निगम के आयुक्त परमिंदरपाल सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वह निर्धारित समय सीमा से पहले कब्जे स्वयं हटा लें।

उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 13 जनवरी को आदेश जारी किए हैं कि मोहाली शहर के विभिन्न स्थानों पर आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक क्षेत्रों, पार्कों और किसी भी प्रकार की सरकारी भूमि पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं और इसकी जानकारी अदालत को दी जाए।

इसी आदेश की पालना करते हुए नगर निगम ने आम जनता और संबंधित कब्जाधारकों को अंतिम बार सूचित किया है कि वह अपने स्तर पर तुरंत कब्जे हटा लें। इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस भी जारी किए गए हैं।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि 19 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान के दौरान यदि किसी कब्जाधारक की संपत्ति को नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मालिक की होगी। कब्जा हटाने के बाद निगम संबंधित मालिक को नोटिस जारी कर खर्च की वसूली भी करेगा

नगर निगम ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना हर हाल में की जाएगी और शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791