search

Haryana Crime: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा_deltin51

Chikheang 2025-10-3 00:06:27 views 1267
  युवक पर चाकू से वार करने का आरोपित गिरफ्तार।





जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। नशा करने के लिए रुपए देने से इनकार करने पर युवक को चाकू मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी परमवीर उर्फ कालिया हीरा चौक क्षेत्र का रहने वाला है और वारदात में प्रयुक्त चाकू उससे बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत भेजा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को दादरी नागरिक अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि हीरा चौक निवासी अक्षत को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इसके बाद एएसआई कुलदीप ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए।

west-champaran-general,West Champaran, West Champaran News, Bihar News,Bihar news   

घायल ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने दोस्त विकास उर्फ भोली के साथ रंगीला मंदिर चौक से घर जा रहा था। जब वो गली में पहुंचे तो पड़ोस के कालिया के घर से झगडे़ का शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर वे दोनों कालिया के घर के सामने से वापस हीरा चौक में आ गए।

इसके बाद कालिया ने उनसे नशा करने के लिए रुपये मांगे और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से अक्षत घायल हो गया जबकि आरोपित वहां से चाकू लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था और अब आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया है।



like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953