search

यूपी में शादी समारोह में आई ढाई साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश

Chikheang 2025-11-25 18:07:17 views 918
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण (लखनऊ)। इटौंजा थाना क्षेत्र लगे हुए एक गांव में बीती रात शादी समारोह चल रहा था। परिवार के साथ एक ढाई साल की मासूम आई थी। उसी समय परिवार वालों की नजर हटते ही बच्ची को एक युवक ने गोदी में उठाकर तीन मंजिल इमारत पर चढ़ गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पारिवारिक जनों के मुताबिक सोमवार की शाम को थाना के अंतर्गत कुछ दूरी पर एक शादी समारोह था। जिसमें निमंत्रण में मम्मी-पापा के साथ ढाई वर्ष की मासूम भी आई थी। कार से जैसे ही बच्ची उतरी माता-पिता की नजर हटते ही एक युवक उसे गोदी में उठाकर तीन मंजिल की इमारत पर चढ़ गया।

ऊपर बनी अटारी में ले गया। दुष्कर्म का प्रयास करने जा रहा था। उसी समय परिवार वालों को बच्ची नहीं दिखाई दी। आशंका होते ही युवक का पीछा कर मकान पर चढ़ गए। तभी घटना की जानकारी हुई। किसी तरह उसके चंगुल से बच्ची को आजाद कराया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949