search

अमृतसर में अकाली दल के पूर्व नेता के परिवार पर फायरिंग, किस बात पर छिड़ा विवाद?

LHC0088 2025-11-25 13:37:19 views 1236
  

अमृतसर: पूर्व अकाली नेता के परिवार पर हमला, गोलीबारी से दहशत (File Photo)



जागरण संवाददाता, अमृतसर। नशा तस्करी में गुजरात जेल में बंद पूर्व अकाली नेता अनवर मसीह के परिवार पर कार सवार व्यक्ति ने कार मोड़ने को लेकर हुए विवाद में गोलियां चला दीं।

घटना सोमवार दोपहर की है। आकाश एवेन्यू निवासी पांच साल से जेल में बंद पूर्व अकाली नेता अनवर मसीह के बेटे जोअल मसीह ने बताया कि वह परिवार के साथ कार में सवार होकर मेडिकल कालेज के बाहर से निकल रहा था। इस बीच एक अन्य कार सवार के साथ कार मोड़ने पर उसका विवाद हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार चालक ने जोअल मसीह और उसके परिवार के साथ गालीगलौज किया। आरोप है कि कार सवार ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी थी, लेकिन विवाद नहीं थम रहा था। बाद में परिवार ने बाहर निकल कर जोअल को कार के भीतर बैठाया।
जोअल कार लेकर आगे निकल गया। इसके बाद कार सवार भी जोअल भी कार लेकर निकल गया।

बावजूद कार सवार ने जोअल मसीह का पीछा किया और उसकी कार पर फायरिंग कर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि अनवर मसीह 194 किलो हेरोइन मामले में गुजरात की जेल में बंद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165577