search

Darbhanga News: धान खरीद में बड़ा घोटाला; सनहपुर पैक्स में 2.77 लाख का धान गबन, प्रबंधक पर FIR दर्ज

Chikheang 2025-11-25 11:36:39 views 836
  

सनहपुर पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर धान खरीद में 2.77 लाख रुपये गबन की प्राथमिकी। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा। सनहपुर पैक्स अध्यक्ष रामबालक महतो एवं प्रबंधक सुधा कुमारी पर धान खरीद में 2.77 लाख रुपये गबन करने को लेकर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अंकित कांड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमार विनय ने कहा है कि सनहपुर पैक्स अध्यक्ष रामबालक महतो एवं प्रबंधक सुधा कुमारी द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कुल 155 क्विंटल धान की खरीद की गई।

जांच के क्रम में 155 क्विंटल की जगह मात्र 31 क्विंटल धान पैक्स गोदाम में पाया गया। शेष 116 क्विंटल धान, जिसकी राशि दो लाख 77 हजार 704 रुपये होता है, उसे गोदाम में नहीं पाया गया।खरीद की मात्रा से गोदाम में कम धान पाये जाने पर समिति में प्रथम दृष्टया गबन का मामला बनता है।

थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने आवेदन के आलोक में पैक्स अध्यक्ष राम बालक महतो, प्रबंधक सुधा कुमारी पर गबन का केस दर्ज कर प्रशिक्षु दारोगा विक्रांत कुमार को अनुसंधान सौंपा है।

मालूम हो कि बीडीओ विक्रम भास्कर ने 20 नवंबर को पैक्स गोदाम का निरीक्षण बीसीओ के साथ किया था। पैक्स कार्यकारिणी सदस्य हरिश्चंद्र मिश्र, नीरज कुमार झा, रमेश साह, मुन्नी देवी, आशा देवी, सुबोध झा ने आवेदन सौंपकर आरोप लगाया था कि प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक किए बिना धान खरीद की प्रक्रिया फर्जी ढंग से की गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार में जीत के बाद झारखंड में हम पार्टी की हुंकार, निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने का किया एलान

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, यात्री परेशान

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को ससमय पूरा करना प्राथमिकता, पदभार ग्रहण कर बोले मंत्री नितिन नबीन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168015