search

पानीपत में कोडीन सीरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, ईडी ने नीरज भाटिया की एक करोड़ की संपत्ति जब्त की

deltin33 2025-11-25 00:07:19 views 1090
  

कोडीन सीरप तस्करी में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।



जागरण संवाददाता, पानीपत। जम्मू सब जोनल प्रवर्तन निदेशालय की टीम सोमवार शाम को पानीपत पहुंची। टीम ने हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े पार्टनर नीरज भाटिया और निकेत कंसल की एक करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई कोडीन आधारित खांसी सीरप की अवैध तस्करी से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में की गई है। सोमवार को हुई इस कार्रवाई के बाद पानीपत और बद्दी के फार्मा सर्किल में हड़कंप मच गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जांच एजेंसी के अनुसार, जम्मू नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इन कंपनियों के खिलाफ 2018 से 2024 के बीच काकरेक्स जैसी कोडीन सीरप को अवैध सप्लाई चेन में मोड़ने का गंभीर आरोप लगाया था। दवा की खेप इंडस्ट्रीज, कंसल इंडस्ट्रीज, नोवेटा फार्मा, कंसल फार्मास्यूटिकल्स और फार्मास्यूटिकल्स जैसी यूनिटों को भेजी गई थी, जो सीधे तौर पर निकेत कंसल और उसके नेटवर्क से जुड़ी मानी जाती हैं।

ईडी की जांच की कड़ी जम्मू-कश्मीर तक पहुंची, जहां श्रीनगर निवासी रईस अहमद भट के कब्जे से जनवरी 2024 में भारी मात्रा में कोडीन सीरप बरामद हुआ था। वहीं, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय इस गिरोह के अब तक 7 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि करीब 34 किलो कोडीन सीरप भी जब्त किया जा चुका है। नीरज भाटिया सिरमौर ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष भी है, जिससे इस मामले को और भी संवेदनशील माना जा रहा है।
फरवरी 2025 में हुई थी बड़ी छापेमारी

जांच के दौरान ईडी ने फरवरी 2025 में नीरज भाटिया और निकेत कंसल के पानीपत और बद्दी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 32 लाख रुपये कैश और 1.61 करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए थे। साथ ही, हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की पानीपत स्थित जमीन को भी अचल संपत्ति के रूप में अस्थायी तौर पर अधिस्थगित कर दिया गया था।
महीने पहले भाजपा नेता नीतिसैन भाटिया के घर भी हुई थी रेड

इस मामले की जांच के सिलसिले में ईडी ने 9 महीने पहले पानीपत के वरिष्ठ भाजपा नेता नीतिसैन भाटिया के माडल टाउन स्थित घर पर 17 घंटे लंबी कार्रवाई की थी। यहां से टीम ने 6 लाख कैश, विदेशी शराब और ज्वेलरी के 50–60 खाली बाक्स बरामद किए थे। खाली बाक्स मिलने पर भाजपा नेता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। इसके अलावा ईडी ने उनके घर से डिफेंडर समेत 5 लग्जरी गाड़ियां भी मिली थीं, जिनसे जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला गया था। घर से तीन बड़े बाक्स और एक थैला सामान से भरा लेकर जाने के बावजूद ईडी ने सामग्री का औपचारिक खुलासा नहीं किया था।
जांच अभी जारी

ईडी की कार्रवाई से संकेत मिले हैं कि कोडीन सीरप तस्करी के इस रैकेट की जड़ें कई राज्यों में फैली हैं और वित्तीय लेन-देन की जांच अभी और आगे बढ़ सकती है। एजेंसी का कहना है कि मामले में और भी संपत्तियां जांच दायरे में हैं और आगे और जब्ती की कार्रवाई संभव है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476525