एनडीए को मिले जमकर वोट। (फाइल फोटो)
संवाद सहयोगी, जमुई। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में माय समीकरण न सिर्फ तार-तार हुआ बल्कि मुसलमान का वोट एनडीए प्रत्याशी की झोली में भी गया।
नतीजा यह हुआ कि राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ में ही महागठबंधन प्रत्याशी का पानी उतर गया। स्थिति ऐसी रही की अलीगंज प्रखंड में एनडीए महागठबंधन के पीठ पर सवार रहा और सिकंदरा की गिनती प्रारंभ होते ही मांझी के हाथ में जीत की पतवार चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रही-सही कसर खैरा प्रखंड ने पूरा कर दिया। वहां भी मुस्लिम मतों में बिखराव ने महागठबंधन की उम्मीद पर पानी फेर दिया और प्रफुल्ल मांझी की बड़ी जीत हुई।
राजद के वरिष्ठ नेता रहे प्रो. सुपेंद्र यादव कहते हैं कि इतनी कांटे की टक्कर अलीगंज में 2010 में भी नहीं हुई थी। तब भी कम पोलिंग परसेंटेज में यहां से राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन के उम्मीदवार को 1600 वोट से बढ़त मिली थी तब।
एनडीए से रामेश्वर पासवान जैसे कद्दावर नेता उम्मीदवार थे। यहां यह बताना लाजिमी है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए उम्मीदवार प्रफुल्ल कुमार मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को 23903 मत से पराजित किया।
प्रफुल्ल कुमार मांझी के अलीगंज प्रखंड के 125 मतदान केंद्रों पर 1176 मत से पिछड़ने के बाद सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र ने उन्हें 18161 वोट का लीड दिया। नतीजा यह हुआ कि प्रफुल्ल मांझी की 17918 वोट की निर्णायक बढ़त बन गई। एनडीए उम्मीदवार को खैरा प्रखंड में भी उम्मीद से ज्यादा 6918 वोटो की बढ़त मिली। इस बढ़त के पीछे ओवैसी के उम्मीदवार मनोज कुमार दास द्वारा मुस्लिम मतों में जबरदस्त सेंधमारी मुख्य कारण रहा।
इसके अलावा एनडीए उम्मीदवार को भी मुस्लिम बूथों पर भी अच्छा खासा मत मिला, इसकी पुष्टि मतगणना परिणाम से हो रही है।
नीतीश की योजनाओं का असर
मुस्लिम गांव कैथा के दो मतदान केंद्र पर एनडीए उम्मीदवार को 69 और 66 वोट मिले जबकि राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 34 और 69 वोट ही मिले। यहां ओवैसी का जलवा रहा। उसके खाते में 219 और 303 मत पड़े। कुछ ऐसी ही स्थिति आढ़ा के पांच मतदान केंद्रों पर रही। यहां भी प्रफुल्ल मांझी को 116, 82, 51, 37 और चार मत मिले।
पलसा बुजुर्ग के दो मतदान केंद्र पर भी एनडीए ने जबरदस्त टक्कर दी। यहां उदय नारायण चौधरी को 339 और 89 वोट मिले तो प्रफुल्ल कुमार मांझी को भी 88 और 217 वोट मिले। सेवे के भी दो मतदान केंद्र पर राजग के खाते में 149 वोट जुड़े। मतदान केंद्र संख्या सात और आठ तेलार गांव के हैं।
यहां भी मुसलमान, यादव और चौधरी की आबादी है जो पूरी तरह से राजद का आधार वोट है लेकिन यहां भी कुल 503 वोट राजद के खाते में गया तो 362 वोट एनडीए झटक ले गया। यह सिर्फ बानगी भर है। ऐसे कई मतदान केंद्र हैं जहां नीतीश की 10 हजारी सहित पेंशन राशि की बढ़ोतरी और 125 यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का असर साफ-साफ दिखा।
यादव वोट भी कड़ाही में
अब जरा तेजस्वी यादव के स्वजातीय गढ़ का भी हाल देख लें। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव इस्लामनगर में कुल पांच बूथ हैं। यहां मतदान केंद्र संख्या 100 से लेकर 104 तक में लालटेन को 521, 355, 543, 290 तथा 335 मत मिले।
दूसरी तरफ एनडीए की कड़ाही(चुनाव चिह्न) में 69, 114, 44, 73 और 19 वोट का तड़का लगा। हाबूनगर के दो मतदान केंद्र 98 और 99 पर भी प्रफुल्ल के खाते में 270 मत गिरे। ऐसे मतदान केंद्रों की लंबी फेहरिस्त है।
मुसलमान बूथ पर प्रमुख तीन उम्मीदवारों को मिले मत
बूथ-वार मतदान परिणाम
बूथ का नाम राजद (RJD) एनडीए (NDA) एआईएमआईएम (AIMIM)
उमवि कैथा उ भाग
34
69
219
उमवि कैथा द भाग
69
66
303
उमवि तेलार उ भाग
264
139
31
उमवि तेलार द भाग
239
246
5
मवि आढ़ा द भाग
106
116
130
मवि आढ़ा उ भाग
76
82
135
उवि आढ़ा प भाग
159
51
221
उवि आढ़ा पू भाग
148
37
307
मवि आढ़ा प भाग
194
4
312
उमवि पलसा बुजुर्ग दायां भाग
339
88
10
उमवि पलसा बुजुर्ग बायां भाग
89
217
9
प्रावि इचौड़
239
67
142
उमवि पलसा खुर्द उ भाग
222
6
171
उमवि पलसा खुर्द द भाग
132
115
110
मवि दीननगर उ भाग
349
93
98
मवि दीननगर पू भाग
318
20
174
मवि दीननगर प भाग
273
8
129
मवि दीननगर प भाग 2
291
70
94
उमवि सहोड़ा बायां भाग
293
139
113
उमवि पोहे
149
153
224
उमवि मकतब, चौकीटांड़ दायां भाग
163
224
128
उमवि मकतब, चौकीटांड़ बायां भाग
346
43
221
उमवि भीमाइन दायां भाग
176
79
357
उमवि भीमाइन बायां भाग
120
241
37
उमवि अरुणमाबांक दायां भाग
217
269
18
उमवि अरुणमाबांक बायां भाग
211
164
173
उमवि धनवे
61
262
257
उमवि मुड़बड़ो दायां भाग
154
172
168
उमवि मुड़बड़ो मध्य भाग
75
309
58
उमवि मुड़बड़ो बायां भाग
141
79
199
प्रा वि सलैया
420
72
149
उमवि देवलाटांड़ बायां भाग
84
23
124
उमवि देवलाटांड़ मध्य भाग
107
43
232
उमवि देवलाटांड़ दायां भाग
92
88
376
उ उर्दू मवि, सितमाडीह (1)
191
29
328
उ उर्दू मवि, सितमाडीह (2)
277
4
264
मवि गरही
152
38
112
कुल वोट (37 बूथ)
6,450
3,605
6,013
|