deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Muzaffarnagar News: किसान पर तेंदुए के हमले से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

deltin33 The day before yesterday 13:07 views 1046

  

चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर के ग्रामीणों व भाकियू नेता विकास शर्मा से जानकारी लेते हुए वन विभाग के अधिकारी



संवाद सूत्र, चरथावल मुजफ्फरनगर। ग्राम रोनी हरजीपुर के जंगल में रविवार को खेत से गन्ना काट रहे किसान पर तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। तेंदुए के हमले से किसान बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों को आता देख तेंदुआ भाग गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। डीएफओ व क्षेत्रीय वन अधिकारी टीम के साथ पिंजरा लेकर जंगल में पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार सुबह 10 बजे ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी सुनील शास्त्री जंगल में गन्ने काट रहे थे, तभी अचानक उसे तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। किसान तुरंत लाठी लेकर खेत से बाहर आ गया और शोर मचा दिया। तेंदुआ ने किसान को देखकर गुर्राता हुए हमले किया, लेकिन किसान बच गए।

इसी दौरान तेंदुआ गेहूं के खेत में मिट्टी भी खोदता रहा। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के किसानों को आता देखकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। एक दिन पूर्व भी किसान नसीब सिंह के सरसों के खेत में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था। ग्रामीणों व भाकियू नेता विकास शर्मा ने उसकी वीडियो भी बनाई गई थी।

ग्रामीणों का कहना था कि करीब एक माह से जंगल में तेंदुआ दिखायी दे रहा है और सूचना के बाद भी वन विभाग उदासीन बना हुआ है। वहीं भाकियू नेता विकास शर्मा ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 24 नवम्बर को डीएफओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

खेत में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

डीएफओ राजीव कुमार व क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य कुमार पिंजरा लेकर टीम के साथ रोनी हरजीपुर के जंगल में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ करीब चार घण्टे तक तेंदुए की तलाश में जंगल में तीन किलोमीटर के क्षेत्र में काम्बिंग की। पंजों के निशान व खेत में खोदा गया गड्ढा देखा। उसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिये रोनी हरजीपुर निवासी राजीव कुमार के ईख के खेत में लोहे का पिंजरा लगाया गया।

काम्बिंग के दौरान भाकियू नेता विकास शर्मा, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, ऋतिक राणा, विनय कुमार, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा मौजूद रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि जंगल में तेंदुए के पैरों के निशान दिखाई दिए हैं। जिन्हें चिह्नित करके तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में पिंजरा लगाया गया है। वही ग्रामीणों से अपील की गयी है कि वह सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद जंगल में न जाए। लोग इकठ्ठे होकर ही जंगल में जाए।

मेघा शकरपुर में भी दिखाई दिया तेंदुआ

गांव मेघा शकरपुर निवासी कुलदीप गुर्जर, आदेश गुर्जर ने बताया कि गांव के जंगल में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ दिखाई दिया था। उसके दिखाई देने के बाद गांव के लोग जंगल में भी काम करने से परहेज कर रहे हैं। तेंदुए के पंजे के निशान जगह-जगह देखें जा रहे है।

तेंदुआ कई जंगली पशुओं को अपना निशाना बना चुका है। किसानों ने वन विभाग से उसके पकड़ने की मांग की। वन कर्मी दीपक तोमर ने बताया कि पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की गई। मगर वह उसमें नहीं आया है। लोगों ने जंगल में रात के समय नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और सुसाइड की कहानी: बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर डेंटिस्ट ने दी थी जान; नोट में लिखे लड़की सहित 4 नाम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1710K

Credits

administrator

Credits
171962