deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

मथुरा में भ्रष्टाचार पर योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह सख्त: आरोपों पर नाराजगी जताई, कार्रवाई के आदेश

cy520520 The day before yesterday 12:06 views 317

  

बैठक के दौरान मंत्री व अधिकारी। जागरण



जागरण संवाददाता, मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व प्रभारी मंत्री संदीप सिंह की जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। एक विधायक ने जिला स्तर के अधिकारी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जनमानस की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ता और अधिकारियों के साथ की बैठक



जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायकों ने पुलिस चौकी स्तर पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। खनन होने की बात भी कही गई। जिला स्तर के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए।इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम सीपी सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्या का समाधान होना चाहिए।भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए।
बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को बताया भाजपा की सबसे बड़ी ताकत


वहीं जिले के प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। समाधान का आश्वासन दिया। संदीप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्याओं को तुरंत उच्च स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने और जनता से संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

मंत्री संदीप सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार व संगठन दोनों ही जनकल्याण को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। इंटरनेट मीडिया और जनसंपर्क दोनों माध्यमों से पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाएं। गलत सूचनाओं का समय रहते उत्तर दें।
ये रहे मौजूद


बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, एडीमए डा. पंकज कुमार वर्मा, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम श्याम शर्मा, विनीत शर्मा, सत्यपाल चौधरी मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124065