हरियाणा में मौसम में बदलाव, हल्की ठंड का एहसास
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों में वर्षा हुई। इसमें हिसार, पानीपत और करनाल शामिल हें। दो दिन से प्रदेश में अलग-अलग हो रही वर्षा से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हिसार में रात के तापमान में 4.5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज वर्षा होने की संभावना है। 5 अक्टूबर को लेकर प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों में वर्षा हुई। अब वीरवार को प्रदेश के झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़ में वर्षा होने की संभावना है।
उसके साथ ही आने वाली 5 अक्टूबर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिसार में बुधवार को वर्षा हुई। दो दिन से लगातार प्रदेश में हो रही वर्षा का असर रात के तापमान भी पड़ा है। हिसार सहित प्रदेश के अनेक जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान नीचे गिर गया।
प्रदेश में तापमान न्यूनतम और अधिकतम
अंबाला 25 33.4
फरीदाबाद 23.5 32.5firojpur-general,,drug abuse deaths,youth drug overdose,Ferozepur drug tragedy,drug abuse,Indian village drug crisis,medical store drug sales,drug addiction deaths,Punjab drug problem,drug related deaths,Lakkho ke Bahram,Punjab news
गुरुग्राम 23.9 32.8
हिसार 22.5 34.7
करनाल 23.5 33.2
कुरुक्षेत्र 24.6 32.9
नारनौल 25.8 33.4
पानीपत 22.7 31.6
रोहतक 24.6 32
 |