search

पंचकूला में फेरों से पहले दहेज में गाड़ी, फ्रिजर और एसी मांगा, शादी टूटी, दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई

cy520520 2025-11-24 00:07:42 views 1128
  

लड़की के हाथों में लगी रह गई मेहंदी। बरात वापस लौटी।



आदेश चौधरी, पंचकूला। भैंसा टिब्बा क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवादों में बदल गया जब बारात पहुंचने के बाद फेरों से पहले दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष से दहेज में गाड़ी देने की मांग की।

दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर झगड़ा हुआ और हाथापाई तक हो गई। सूचना मिलने पर एमडीसी थाना टीम मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। हालांकि, बाद में किसी भी पक्ष की ओर से मामले की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के अनुसार, पुराना पंचकूला से बरात भैंसा टिब्बा पहुंची थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही दोनों परिवारों के बीच कहासुनी बढ़ती गई, जो देखते ही देखते झगड़े का रूप ले गई। विवाद बढ़ने पर शादी की सभी रस्में रोक दी गईं।

लड़की पक्ष ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि लड़के वालों ने शादी के समय दहेज के रूप में गाड़ी, फ्रिजर और एसी की मांग की। लड़की के पिता ने कहा कि  हम गरीब लोग हैं।

इतनी महंगी मांग पूरी करना हमारे बस में नहीं था। जैसे ही हमने मना किया, लड़के पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने हमारे साथ मारपीट की और शादी छोड़कर चले गए और हमारी इज्जत खराब कर दी।

वहीं दूसरी ओर लड़के पक्ष ने दहेज मांगने के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि घर में सरकारी कार्रवाई के कारण उनका सामान बाहर रखा है, ऐसे में दहेज लेने का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि अगर हम दहेज लेते तो उसे रखने की जगह ही नहीं है। ऊपर से किराए का घर लेने पर 20 हजार रुपये खर्च होते। हमारे पास कोई मांग करने का कारण ही नहीं था। मारपीट के आरोप पर लड़के पक्ष का कहना है कि झगड़ा पहले लड़की वालों ने शुरू किया, और उन्होंने सिर्फ अपना बचाव किया।
लड़की ने शादी से किया इन्कार, लड़का पक्ष राजी

हंगामे के बाद जब पुलिस ने लड़की से पूछा कि क्या वह शादी करना चाहती है, तो उसने साफ तौर पर इन्कार कर दिया। वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि वह शादी के लिए आज भी तैयार है, लेकिन लड़की के घर जाकर नहीं। अगर लड़की मंदिर या थाने में शादी करना चाहे तो हम तैयार हैं। हमें दहेज नहीं चाहिए।

  


शादी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। माहौल को शांत कराया गया था, मगर किसी भी पक्ष ने अब तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। अगर पुलिस को शिकायत मिलती है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - -मुनीष कुमार, एसएचओ, एमडीसी थाना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163380