search

रायबरेली के इन 29 स्कूलों में बनेंगी दो-दो स्मार्ट क्लास, रोज 4 घंटे दी जाएगी कम्प्यूटर शिक्षा

Chikheang 2025-11-23 22:07:39 views 1091
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। जनपद में 46 माध्यमिक राजकीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें पहले चरण में 29 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। इसके लिए परियोजना की तरफ से चयनित विद्यालयों की सूची जिले को भेज दी गई है।

विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि स्मार्ट क्लास के लिए कक्ष का चिन्हांकन कराएं, चिंहित कक्ष में बिजली व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। स्मार्ट क्लास में सामान की आपूर्ति के लिए दो संस्थाओं का चयन किया गया है। फर्मों द्वारा चयनित विद्यालयों में सामग्री भेजी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि इसी वर्ष स्मार्ट चलाने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना ने चयनित जीजीआइसी बाला, राजकीय हाईस्कूल, दीन दयाल उपाध्याय माडल, राजकीय विद्यालय सनेही, जीजी हायर सेंकेंडरी स्कूल, राजकीय हाईस्कूल विनोवा, राजकीय विद्यालय टेरा बरौला, राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला, दीन दयाल राजकीय, दीन दयाल माडल, जीजीआइसी हरियावां, राजकीय बालिका हाईस्कूल, राजकीय बालिका गौरा, जवाहर इंटर कालेज, राजकीय बालिका खीरों, राजकीय बालिका लालगंज, बालिका इंटर कालेज महराजगंज, राजकीय हाईस्कूल सूची, राजकीय बालिका इंटर कालेज सलोन, राजकीय इंटर कालेज बुजुर्ग व हाईस्कूल सेकेंड्री स्कूल सहित 29 विद्यालयों की सूची जारी की है। इन विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। प्र

त्येक क्लास में चार कंप्यूटर, एक एलईडी टीवी लगाई जाएगी। प्रधानाचार्य की ओर से एक विज्ञान के शिक्षक को स्मार्ट क्लास का नोडल बनाया जाएगा। चयनित शिक्षक की ओर से बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी।

प्रतिदिन विद्यालय समयावधि में चार घंटे की क्लास चलेगी। जिला समन्वयक इरफान ने बताया कि सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सूचना दे दी गई है। उनसे कहा गया है कि स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए कक्ष का चयन कर सभी व्यवस्थाएं करें और उसकी सूचना उपलब्ध कराएं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167611