करनाल: कंबोडिया की जगह मलेशिया भेजने पर आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, करनाल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मधुबन थाना के उप निरीक्षक लछमन सिंह के अनुसार गांव शामगढ़ से आरोपित संदीप उर्फ सैंडी निवासी गांव दरड करनाल को गिरफ्तार किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शिकायतकर्ता सन्नी कुमार की शिकायत पर 17 अक्टूबर को धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित संदीप ने शिकायतकर्ता को कंबोडिया भेजने के लिए उसका पासपोर्ट व रुपये लिए थे लेकिन शिकायतकर्ता को कंबोडिया भेजने की बजाय मलेशिया की टिकट करवा दी। आरोपित ने तीन लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। मामले की जांच जारी है। |