Ranchi News: रांची बनता जा रहा अफीम तस्करी का ठिकाना, खूंटी का युवक फर्रुखाबाद में गिरफ्तार_deltin51

deltin33 2025-10-2 06:06:30 views 1196
  खूंटी का युवक फर्रुखाबाद में गिरफ्तार। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, खूंटी। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना पुलिस ने बुधवार को पांचालघाट पुल के पास से अवैध अफीम के साथ खूंटी जिला के मुरहू थाना अंतर्गत पतराडीह गांव निवासी रेवा हस्सा पूर्ति नामक युवक को गिरफ्तार किया।

आरोपित के पास से पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांचालघाट पुल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े आरोपित की पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से अधिक अफीम बरामद हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस का दावा है कि आरोपित खूंटी झारखंड से अफीम लेकर बरेली बेचने जा रहा था। पांचालघाट पर वह वाहन के इंतजार में खड़ा था। आरोपित के खिलाफ कादरी गेट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि अवैध अफीम की खेती के लिए खूंटी जिला देश में बदनाम रहा है। वर्षों तक यहां अवैध अफीम की खेती तेजी से फलता फूलता रहा है। जिला के हजारों एकड़ जमीन में अफीम की खेती की जाती है। अधिक पैसा कमाने की लालच में हजारों ग्रामीण जहर की इस खेती में जुड़े हैं।Switzerland news, Switzerland Glaciers, Glaciers in Switzerland, climate change, global warming, Switzerland tourism   



हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बार विशेष अभियान चलाकर हजारों एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती को जिस प्रकार पूरी तरह से नष्ट किया गया और जमीनों के सत्यापन के लिए ग्राम प्रधानों को भेजे गए नोटिस की कार्रवाई से अफीम की खेती करने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। बावजूद अवैध अफीम का यह कारोबार पूरी तरह से थमा नहीं है।
खूंटी सहित रांची जिले में भी होती है अफीम की खेती

खूंटी जिले के खूंटी, अड़की, कर्रा, मुरहू, तोरपा, रनिया सहित रांची जिले के भी कई प्रखंडों में अफीम की खेती की जाती है। इनमें नमकुन, अंगड़ा, बुंडू, तामड़ सहित अन्य प्रखंड। इस सीजन में पुलिस ने अभियानं चलाकर नष्ट किया था, पर बहुत जगहों पर फसल रह गयी थी।



यह भी पढ़ें- लोहरदगा की इस जगह में तीन स्टेज पर होगा विजयादशमी कार्यक्रम, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस बल की तैनाती

यह भी पढ़ें- हथिनी चोरी मामले में नया मोड़: 27 लाख में बेचा नहीं था, पार्टनरशिप के चलते हुआ पूरा \“खेल\“

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com