search

शेखपुरा के बरबीघा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

deltin33 2025-11-22 16:08:30 views 1240
  

दुर्घटना में मौत



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शुक्रवार देर शाम बरबीघा-सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री कृष्ण सिंह चौक से कुछ दूरी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया और पीछे से आने वाले भारी वाहन की चपेट में आ गया।

मृत युवक की पहचान बभनबीघा निवासी दिलीप राम के 19 वर्षीय पुत्र संटू कुमार के रूप में की गई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार करमनचक गांव निवासी नवलेश कुमार और श्री कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे और तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ गए। इसी दौरान संटू कुमार सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे भारी वाहन के टायर के नीचे उसका सिर आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बरबीघा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के दौरान संटू कुमार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना में सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को अंतिम परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476435