search

UP Weather Update: धुंध के साथ सुबह की शुरुआत, कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम? देखें लेटेस्ट अपडेट

LHC0088 2025-11-22 12:06:03 views 828
  

सड़क पर धुंध में निकलते वाहन। जागरण



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के मौसम में अब ठंडक का अहसास होने लगा है। तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल के कई शहरों में शुक्रवार सुबह खुले क्षेत्रों में धुंध छाई रही। इसके चलते सुबह ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने के बाद धुंध छंट गई। दिन में आसमान साफ रहा और धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, मेरठ, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर सहित कई शहरों में सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावनाएं मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं।
तापमान में हल्का अंतर देखने को मिलेगा

बात अगर तापमान की करें तो कई शहरों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आने वाले दिनों में रात में शीतलहर और चलने की संभावनाएं हैं।
आज का मौसम

गोरखपुर में शनिवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
बरेली का मौसम

शनिवार सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।
मेरठ का मौसम


मौसम विभाग के अनुसार जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166575