आठ अक्टूबर को रद रहेगी लखनऊ इंटरसिटी
जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ रेल मंडल के अमौसी यार्ड की मरम्मत का कार्य आठ और नौ अक्टूबर को होगा। आठ अक्टूबर को आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी रद रहेगी। दो दिन में आठ ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इसमें अधिकांश ट्रेनें झांसी की भी हैं। 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा। ट्रेनें 10 से 25 मिनट तक खड़ी रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत ने बताया कि यात्रियों को दिक्कत न हो, इसका प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। जिन ट्रेनों को रद किया गया है। यात्रियों को टिकट का किराया लौटाया जाएगा।
इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया रद
- आठ अक्टूबर : झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ मेमू, मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस।
- नौ अक्टूबर : लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस, लखनऊ-झांसी मेमू, लखनऊ-मेरठ सिटी एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों की री-शेड्यूलिंग
- 11 अक्टूबर को गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस शाम 4.55 के बदले 6.25 बजे गोमतीनगर से चलेगी।
haridwar-crime,Haridwar news,Khanpur MLA Umesh Kumar,obscene video case,cyber crime,social media video,FIR filed,Haridwar police investigation,communal disharmony,edited video,Laksar Kotwali,uttarakhand news
- 12 अक्टूबर : लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस शाम चार बजे के बदले छह बजे रवाना होगी। लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस शाम 4.10 बजे के बदले शाम 6.20 बजे चलेगी। लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस शाम साढ़े पांच बजे के बदले शाम साढ़े छह बजे चलेगी। लखनऊ-बांद्रा टर्मिनस शाम 5.50 बजे के बदले शाम छह बजे चलेगी।
यह ट्रेनें देरी से चलेंगी
- पांच अक्टूबर : भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस 2.50 घंटे देरी से, झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस 1.10 घंटे देरी से
- 11 अक्टूबर : जोगबनी-आगरा कैंट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से
- नौ, 10 अक्टूबर : कटियार अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से
 |