deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Nitish Kumar: मंत्रियों को विभाग आवंटन के बाद कैब‍िनेट की पहली बैठक 25 को, फैसलों पर टिकीं नजरें

LHC0088 2025-11-22 02:08:21 views 693

  

NDA सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 25 को। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Cabinet Meeting: प्रचंड बहुमत से लौटी एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को बुलाई गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। मंत्रियों के विभाग आवंटन के कुछ देर बाद ही मंत्रिमंडल सचिवालाय विभाग ने इसकी नोटिस जारी कर दी।

नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तारीख तय की जा सकती है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।  

इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरे भी हैं। इसमें दस पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रालय में युवा, अनुभव को खास जगह दी गई है।

कई मंत्री ऐसे हैं जिनके पास पहले वाला विभाग ही है। सबसे खास बदलाव यह हुआ है कि सीएम ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है।  
सरकार गठन के बाद जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मिले सीएम

नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जदयू के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शाम तीन बजे से मुख्यमंत्री से मिलने को ले कतारबद्ध दिखी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में जदयू के नवनियुक्त मंत्रियों एवं नवनिर्वाचित विधायक, पार्टी के सांसद, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में लोगों ने मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
123116